Shakti Pumps (India) Limited (BOM:531431)
522.00
-8.20 (-1.55%)
At close: May 14, 2026
← View all transcripts
Q4 24/25
May 12, 2025
Ladies and gentlemen, good day and welcome to the Q4 and FY25 earnings conference call of Shakti Pumps India Limited. As a reminder, all participant lines will be in the listen-only mode, and there will be an opportunity for you to ask questions after the presentation concludes. Should you need assistance during the conference call, please signal an operator by pressing star, then zero on your touchstone phone. I now hand the conference over to Mr. Rohit Anand from Ernst & Young LLP. Thank you, and over to you, Mr. Rohit Anand.
Good afternoon, everyone. Before we proceed, let me remind you that this discussion may contain forward-looking statements that may involve known or unknown risk, uncertainties, and other factors. It must be viewed in conjunction with our business risk that could cause future results, performance, or achievements to differ significantly from what is expressed or implied by such forward-looking statements. To take us through the financial results and the key developments, and to answer your questions today, we have the senior management of Shakti Pumps India Limited, represented by Mr. Dinesh Patidhar, Chairman; Mr. Ramesh Patidhar, Managing Director; Mr. Dinesh Patel, Chief Financial Officer; and Mr. Ravi Patidhar, Company Secretary and Compliance Officer. We will start the call with a brief overview of the past quarter and full year FY25 by Mr. Dinesh Patidhar, followed by a Q&A session. I will now hand over the call to Mr. Patidhar.
Over to you, sir.
Thank you, Ravi.
सभी दोस्तों को मेरा नमस्कार। आज हमारी कॉल में आप शामिल होने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे पिछले एक साल में हमारी कंपनी की उल्लेखनीय प्रगति और उपलब्धियों को आपके साथ साझा करते हुए बड़ी खुशी हो रही है। हमने अपने सारे गोल और रिकॉर्ड्स को तोड़े हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने अपनी कंपनी के इतिहास में हाईएस्ट ऑपरेशनल परफॉर्मेंस हासिल किया है। हमारी सेल ₹2,516 करोड़ की रही है, हमारा EBITDA ₹603 करोड़ का रहा है, हमारा PAT ₹408 करोड़ का रहा है, और यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो हमने पार किया है। हमने अपने सालाना गोल को, जो कि ₹1,800 करोड़ था, वह 9 माह में अचीव कर लिया। यह एक अच्छा प्रदर्शन हमारा डोमेस्टिक में भी रहा और एक्सपोर्ट में भी रहा, जो असाधारण परिणाम जैसा था। हमारे जो डेब्टर्स पर चिंता थी, हम लोग काम कर रहे थे, उसको हम 152 दिन रखने में सफल हुए हैं। आगे भी हम उसमें गुंजाइश है कि हम उसको कम करेंगे। हमने हमारी टीम को इस टारगेट को अचीव करने के लिए उनको 120 दिन का डेब्टर रखने का टारगेट दिया है, और उस पर वह लोग काम भी कर रहे हैं। आज हमारे पास करीब ₹1,655 करोड़ रुपए की ऑर्डर बुक है, जिसमें महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान प्रमुख हैं। हम एक R&D कंपनी हैं और सतत प्रयास करते रहते हैं, जिसमें हमें अच्छी सफलताएं प्राप्त हुई हैं, और आगे भी हम उसकी ओर काम करते रहेंगे। हमारी कंपनी के शेयरहोल्डर्स के विश्वास एवं मूल्यों पर हमेशा हम कोशिश करते रहेंगे। हमारे साथ आपके जुड़ने के लिए धन्यवाद। आगे के फाइनेंशियल डाटा के लिए मैं ओवर टू दिनेश पटेल, जो हैं हमारे CFO, उनको देता हूं। Thank you, sir.
Good afternoon, everyone. I will only briefly talk about the FY25 numbers. We have delivered a remarkable performance across all metrics in FY25, with revenue reaching ₹2,516 crores, reflecting an 83.6% YOY growth from ₹1,371 crores in FY24. EBITDA for the year was ₹603 crores, a significant growth of 168% compared to ₹225 crores last year. This growth is attributed to higher order execution and our ongoing commitment to operational efficiencies, resulting in an expansion of EBITDA margins to 24% in FY25, up from 16.4% in FY24. In terms of PAT, we saw a huge increase of 188%, reaching ₹408 crores in FY25. The PAT margin improved to 16%, a substantial expansion from 10% in FY24, marking a 539 basis point expansion. Earnings per share for the year was ₹34, compared to ₹12.8 per share in the previous fiscal.
This year's performance underscores our robust financial results and solid balance sheet position. While Patidhar sir has already emphasized our reduction in receivables this year, even with significantly higher revenue, I would like to draw attention to additional key metrics. The company's net worth has increased to approximately ₹1,161 crores by the end of FY25, and our interest coverage ratio has strengthened to 13.6 times in FY25, up from 11.5 times in FY24. Furthermore, the return on capital employed (ROCE) has risen to 43.9% compared to 24.5% in FY24, and the return on equity has also improved, increasing to 35.2% in FY25 from 18.8% in FY24. The board has proposed a final dividend of ₹1 per share, which is 10% of the face value. With this, I now request the moderator to open the floor for questions. Thank you.
Thank you. We will now begin the question and answer session. To ask a question, you may press star, then one, on your touchstone phone. To remove your question, you may press star, then two. Participants are requested to use handsets while asking a question. Ladies and gentlemen, we will wait for a moment while the question queue assembles. Our first question comes from the line of Agastya Dawe from Cow Capital. Please go ahead.
Hi, it's CEO Gapikar. Sir, thank you very much for the opportunity, and congratulations, sir. काफी अच्छे रिजल्ट्स हैं। Sir, पिछले quarter के conference call के बाद, I think दो या तीन दिन के बाद ही आपने एक deal announce की थी, I believe, Adani Solar के साथ panels के लिए। और आप पिछले quarter में कह रहे थे कि panel availability एक बहुत बड़ा constraint आपके लिए आ रहा था, higher growth के लिए और नए contracts लेने के लिए। तो मेरा पहला question sir यही है कि उस deal के बाद आपकी panel availability का क्या situation है? Sir, आपकी supply कब से start हो जाएगी? कितनी हो जाएगी? और नए नए orders और ये जो existing orders हैं, order book है, उसको execute करने के बाद next year के लिए आपका outlook क्या है revenue growth का?
और सर, मार्जिन्स का भी ये पैनल्स कितनी प्राइसिंग पे हमको मिलेंगे?
बहुत बढ़िया क्वेश्चन है, अगस्त्य जी, आपका। आपने अच्छे से कंपनी को स्टडी किया, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आपको। हमने रेन्यू के साथ एक कांट्रैक्ट किया था, जो INR 1,300 करोड़ का एक कांट्रैक्ट था, जिसमें वो हमको INR 1,300 करोड़ रुपए के सेल प्रोवाइड करेंगे, जिसकी परचेस स्टार्ट हो चुकी है। हमने एक कांट्रैक्ट अडानी के साथ भी किया है, उनकी भी सप्लाई चालू हो चुकी है। हम ऑलरेडी प्रीमियर के साथ एक कांट्रैक्ट कर चुके हैं, जिनकी उनकी सप्लाई रेगुलर है पिछले सालों से। तो अब आने वाले समय में जो हम देख रहे हैं कि जो हमारा टारगेट है कि हम अगले साल INR 3,000 करोड़ का जो काम सोलर में हम ग्रोथ करेंगे, तो उसके पैनल हमारे पास सफिशिएंटली, हमारे पास एग्रीमेंट के थ्रू अवेलेबल है, वो हमने एश्योर कर लिया है। अब आप EBITDA मार्जिन की बात कर रहे हैं, तो यस, INR 3,000 करोड़ का हमारा जो हमने इंटरनल हमारा टारगेट रखा है, उसके अंदर हम 24% EBITDA मार्जिन पर काम करेंगे। हमारा सोचना है कि हम उन्हीं नंबर्स और एक्सक्यूज और स्टेट में काम करेंगे, जहां पर हमको अच्छे मार्जिन की गुंजाइश होगी।
सर, किसी टाइप का स्लो डाउन आपको दिख रहा है गवर्नमेंट की साइड से, किसी भी गवर्नमेंट की साइड से? क्योंकि नए-नए स्टेट्स आते जा रहे हैं, लेकिन कुछ पुराने स्टेट्स में एक्टिविटी लेवल थोड़ा सा कम लग रहा है। आपको पूरी पिक्चर मालूम होगी। सर, हम लोगों को जितना दिखता है, उससे लग रहा है कि थोड़ा सा कूल डाउन हुआ है। तो ओवरऑल पिक्चर आपको कैसी लग रही है? और ये ₹3,000 करोड़ का जो टारगेट है आपका, सर, ये कितना डिफिकल्ट है आपके हिसाब से अचीव करना? क्या ये आराम से हो जाएगा या फिर आपको सेल्स पे थोड़ी सी और मेहनत करनी पड़ेगी?
हमारी टीम और मैं खुद भी कॉन्फिडेंट हूं कि ये टारगेट हम बिल्कुल अचीव करेंगे। ये मिनिमम हमारे लिए टारगेट है। आपका दूसरा क्वेश्चन था कि कुछ स्टेट स्लो हुई है, तो मुझे नहीं मालूम आपके पास कौन सी कौन सी इंफॉर्मेशन है और कौन सी स्टेट स्लो हुई है। हमको किसी भी स्टेट में कोई भी स्लो होते हुए नहीं दिख रहा, क्योंकि कुसुम और सोलर पंप अपने आप में एक बहुत अच्छी स्कीम है, क्योंकि हर स्टेट को, हर फार्मर को, हर मैन्युफैक्चरर को, हर इंस्टॉलर को इसमें प्रॉफिट है। तो अभी स्लो नहीं है और स्पीड इसकी आने वाले समय में बढ़ेगी, ऐसा हमारा मानना है। सारे स्टेट में अच्छे तरीके से प्रोग्राम चल रहा है।
ग्रेट, सर। थैंक यू वेरी मच, सर, मुझे टाइम देने के लिए। ऑल द बेस्ट, सर।
थैंक यू, अगस्त्य जी। थैंक यू।
Thank you. Next question comes from Tushar Gupta from Sagun Capital. Please go ahead. Tushar Gupta, your line is unmuted. Please proceed with your question.
हेलो। बोलिए, तुषार जी, बोलिए।
Yes, sir, please go ahead. I am so sorry to interrupt, Tushar sir. Your line is not coming that audible. Really sorry, sir. Tushar sir, we are not able to hear you. We request you to recheck your connection and get back in the question queue. We will move on to the next question. Our next question comes from the line of Suvarna Ashish from Estis Capital. Please go ahead.
हेलो, सर। थैंक यू फॉर द अपॉर्चुनिटी। मेरा क्वेश्चन ये था कि लास्ट ईयर में हमारा ऑर्डर इंटेक थोड़ा स्लो हुआ था, क्योंकि हमारा DCL का अवेलेबिलिटी थोड़ा कम था। अभी वो इशू सॉल्व हो गया है क्या? और दूसरा कि लास्ट फाइनेंशियल ईयर में हमको मार्जिन का थोड़ा बेनिफिट मिला था, क्योंकि हमारा सोलर पैनल्स का प्राइस भी थोड़ा कम था। लेकिन ओवर ए पीरियड ऑफ टाइम, जैसे कि आप 24% मार्जिन के लिए गाइडेंस दे रहे हैं कि स्टेट गवर्नमेंट विल रियलाइज इट और आवर मार्जिन विल बी अगेन बैक टू हाई टीम्स, मे बी बिलो 20%। इज इट पॉसिबल? ये मेरा क्वेश्चन है, सर। थैंक यू, सर।
आपका जो DCR वाला जो आपका क्वेश्चन है, यस, वो हम कॉन्फिडेंट हैं। जिन लोगों से हमने एग्रीमेंट किया है, वहां से सप्लाई हमको टाइमली अपने INR 3,000 करोड़ तक तो आराम से मिलेगी, इसमें हमें कोई डाउट नहीं है। दूसरा, आपका सोचना अच्छी बात है कि जो DCR सेल्स की प्राइस थोड़ी इंक्रीज हुई है, लेकिन उसके सामने थोड़ी प्राइस दूसरे राउंडर्स की भी कम हुई है। तो हमारा ऐसा मानना है कि हम सब तरफ से प्लानिंग करके हमारा 24% का EBITDA जो मार्जिन का हमने प्लान किया है, उसमें हम कॉन्फिडेंट हैं और उसमें हमको लगता है कि हम उसको अचीव करेंगे।
थैंक यू, सर। इस साल का कोई ऑर्डर इनफ्लो का कोई गाइडेंस है क्या?
आज की तारीख में हमारे पास INR 1650 करोड़ का ऑर्डर बुक है।
इनफ्लो, सर, इनफ्लो इस साल का FY26 में कितना ऑर्डर हम एक्सपेक्ट कर रहे हैं?
इनफ्लो आने वाला है।
आने वाला है।
हां, आने बोलो, दिनेश। अच्छे ऑर्डर्स हम देख रहे हैं, सभी स्टेट से अच्छे ऑर्डर्स आएंगे, बट जैसे-जैसे आएंगे, वैसे-वैसे आपको हम बताते जाएंगे।
धन्यवाद, सर।
थैंक यू। नेक्स्ट क्वेश्चन कम्स फ्रॉम द लाइन ऑफ अंकुर कुमार फ्रॉम मालसा कैपिटल। प्लीज गो अहेड।
हेलो, सर। थैंक यू फॉर टेकिंग माय क्वेश्चन। कांग्रेट्स फॉर ए गुड सेट ऑफ नंबर्स। सर, ये जो आप कह रहे हैं कि ₹3,000 करोड़ हो जाएगा ऑर्डर बुक, मतलब हमारे पास और ऑर्डर्स कब एक्सपेक्टेड हैं? सर, लास्ट ईयर तो आई थिंक महाराष्ट्र में काफी बड़ा ऑर्डर मिला, व्हिच वुड हैव हेल्प्ड लास्ट ईयर हमको। इस साल, सर, कौन सी स्टेट से हम बड़े-बड़े ऑर्डर एक्सपेक्ट कर रहे हैं?
देखिए, सारे ही हमारे पास, हम सभी जगह काम कर रहे हैं और सभी जगह हमको ये ऐसा कॉन्फिडेंस है कि हम लोग ₹3,000 करोड़ का आराम से कर लेंगे। देखिए, महाराष्ट्र में तो हम काम कर ही रहे हैं, राजस्थान में कर रहे हैं, हरियाणा में कर रहे हैं, यूपी में कर रहे हैं, पंजाब में भी अब करने जा रहे हैं आगे। हमको लगता है कि हम इसको आराम से ₹3,000 करोड़ से को क्रॉस करेंगे।
सर, ये गवर्नमेंट मतलब मोस्टली कुसुम से ही आएगा, ये या कैसे एक्सपेक्टेशन है? हमारे पास एक्सपोर्ट ऑर्डर्स का वगैरह भी कैसे हैं, सर?
हाँ, हाँ, यह एक्सपोर्ट में भी आप देखिए कि जो ₹3,000 करोड़ का हम जो टारगेट आपको बोल रहे हैं, उसमें से ₹500 करोड़ हम हमारे एक्सपोर्ट का प्लान कर रहे हैं। बचे ₹2,500 करोड़, उसमें से हमारे पास ₹1,650 करोड़ के ऑर्डर ऑलरेडी हैं। बाकी ₹1,000 करोड़ के ऑर्डर हमको दूसरे स्टेट में आराम से बनते हुए दिख रहे हैं।
और सर, ये equally bifurcate होंगे, like last year तो हमारे पास similar से quarters थे, सब 550, 570, 650 type। तो इस साल भी ऐसे ही expectation है हमारे पास, सारे similar quarters होंगे?
हां, बिल्कुल। देखिए, मेरी एक बात आप समझने की कोशिश करिए कि हम लोग जो शक्ति पंप्स की टीम है, वो बॉटम लाइन के लिए काम करती है। हमको जो जिस SKU में हमको ज्यादा प्रॉफिट होगा, जिस स्टेट में हमको ज्यादा प्रॉफिट होगा, उस स्टेट में हम अपना फोकस करके वहां से अपनी सेल आगे बढ़ाने की प्लानिंग करेंगे और वहीं से उस तरीके से काम करेंगे। तो हम लोग बहुत ही अच्छे तरीके से, आप ये हमको पता है कि हमको 24% EBITDA मेंटेन करने के लिए कौन से-कौन से स्टेट्स में हमको काम करना है और कौन-कौन से SKU में काम करना है।
गॉट इट, सर। सर, लास्ट क्वेश्चन, ये आप कुछ देना चाहेंगे, सर, गाइडेंस कि ऑर्डर्स कब बड़े ऑर्डर्स कब मिलेंगे, मतलब हमारे पास क्या एक्सपेक्टेशन है?
अभी आप देखिए ना, छह महीने की ऑर्डर बुक तो ऑलरेडी हमारे पास है, ₹500 करोड़ एक्सपोर्ट के और ₹1,650 करोड़ डोमेस्टिक के, ऐसे ₹2,100 करोड़ के ऑर्डर ऑलरेडी हमारे पास है। तो छह महीने की बुकिंग तो ऑलरेडी है, उसके बाद बात करेंगे अपन।
गॉट इट, सर। थैंक यू एंड ऑल द बेस्ट।
धन्यवाद।
थैंक यू। नेक्स्ट क्वेश्चन कम्स फ्रॉम तुषार गुप्ता फ्रॉम सगुन कैपिटल। प्लीज गो अहेड।
जी हां, सर। हां, बोलिए, सर। बोलिए, सर। जैसे कि हमारा प्लान है कि एक सेल्फ मैन्युफैक्चरिंग प्लान कर रहे हैं, तो उसका क्या?
तुषार सर, आपकी आवाज़ दबी हुई लग रही है। यदि आप स्पीकर फोन का उपयोग कर रहे हैं, तो कृपया हैंडसेट का उपयोग करें।
गुप्ता, सर, आई एम नॉट गुड। नो, सर, योर वॉइस इज ब्रेकिंग इन बिटवीन। नाउ, इफेक्ट और स्टेट?
यह थोड़ा बेहतर है, सर।
ओह, हाँ, सर। मैं पूछना चाहता हूँ कि हम नए प्लांट्स इंस्टॉल करने की योजना बना रहे हैं। और हम पॉइंट को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
ओके, तुषार, तुषार, आई अंडरस्टैंड योर क्वेश्चन। मैं रिप्लाई करने की कोशिश करता हूं।
हाँ, हाँ।
हमने जो फंड रेज किया था, उसमें हमको हमारी VFD की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए, हमको VFD की 2 लाख से 4 लाख करने के लिए 4 लाख VFD की कैपेसिटी सोलर इन्वर्टर जो है, उसकी कैपेसिटी बढ़ाने के लिए हमने कुछ फंड रेज किया था। वो 4 लाख VFD की कैपेसिटी हो चुकी है। यह मुझे बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है। और जो 1 लाख स्ट्रक्चर से हम 2 लाख स्ट्रक्चर बनाने वाले थे, वो जो कैपेसिटी अनाउंस कर रहे थे, क्योंकि यहां बॉटम लाइन थी, ये हम ऑलरेडी इसकी कैपेसिटी अनाउंस कर चुके हैं। और कुछ क्वांटिटी में हम पंप्स की भी कैपेसिटी अनाउंस कर चुके, हम उसकी भी कर चुके हैं। तो ये मेरा आपका आंसर है।
सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, DCR सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के रिगार्डिंग पूछना चाह रहा था कि वहां पे हमारी क्या प्रोग्रेस है। अभी हमें लैंड भी अलॉट हुआ है। When we will start?
बराबर है। उसमें अभी समय है हमारे पास। अभी हमको लैंड मध्य प्रदेश सरकार ने अलॉट की है और उस पे हम उसको प्लानिंग करके आगे बढ़ाने, उसको ले जाने के लिए कर रहे हैं। वो अभी प्लानिंग में है। जैसे ही उसमें कंक्लूजन होगा, हम आपको इन्फॉर्म करेंगे।
ओके, सर।
Thank you. Next question comes from the line of Praful Siddharth from Shraves Capital. Please go ahead.
हाय, सर। कांग्रेस, गुड सेट ऑफ नंबर्स। आई जस्ट हैव अ कपल ऑफ क्वेश्चंस। हाउ मेनी पंप्स यू विल इंस्टॉल दिस क्वार्टर एंड द लास्ट क्वार्टर? एंड व्हाट इज द रेवेन्यू फ्रॉम गवर्नमेंट दिस क्वार्टर एंड लास्ट क्वार्टर? ओके। दिस क्वार्टर वी हैव इंस्टॉल्ड इन सोलर EPC 18,749 पंप्स एंड फॉर द ईयर 71,572। एंड रेवेन्यू फॉर द क्वार्टर फ्रॉम सोलर EPC इज INR 496 करोड़ एंड फॉर द ईयर INR 1,939 करोड़। एंड व्हाट इज द रेवेन्यू फ्रॉम एक्सपोर्ट्स दिस क्वार्टर एंड लास्ट क्वार्टर? दिस क्वार्टर इज अराउंड INR 125 करोड़ एंड फॉर द ईयर INR 437 करोड़। जस्ट लास्ट क्वेश्चन, व्हाट नेटली द फॉल इन अदर एक्सपेंसेस फ्रॉम INR 74 करोड़ टू INR 55 करोड़ दिस क्वार्टर? अदर एक्सपेंस की बात कर रहे हैं आप? यस, यस। देयर इज अ फॉल फ्रॉम 74 टू 55। इज देयर एनी वन ऑफ इन द प्रीवियस क्वार्टर? इज देयर एनी रीजन फॉर दिस?
हां, सो लाइक जैसे एग्जीक्यूशन जो बड़ा है ना, तो उसमें हमने जो सर्विस का हमारा रिस्टेटमेंट हुआ है और कुछ रेवेन्यू जो है, वो डेफरमेंट भी हुआ है। तो कुछ पॉलिसीज में चेंज आया है, माइनर। ओके, सर। क्वार्टर एंड क्वार्टर, वी हैव ब्रॉडली द सेम रन रेट नाउ, सो INR 650 करोड़। अदर एक्सपेंसेस, देयर इज अ स्टीप फॉल ऑफ अराउंड INR 20 करोड़ फ्रॉम INR 75 टू INR 55। हां, तो जो प्रोविजन था सर्विस का, वो रिवर्सल हुआ है क्योंकि जो हमारा हिस्टोरिकल ट्रेंड है, वो डाउनफॉल की साइड था। तो इसलिए ऑडिटर ने उसमें कॉल लिया है। गॉट इट, सर। दैट्स इट फ्रॉम माय एंड। थैंक यू। ओके, थैंक यू।
थैंक यू। नेक्स्ट क्वेश्चन कम्स फ्रॉम द लाइन ऑफ दर्शल पांड्या फ्रॉम फिनरेस्ट कैपिटल। प्लीज गो अहेड।
सर, नमस्कार।
नमस्कार।
जी, सर। सर, लास्ट कॉल में आपने डिस्कस किया था कि हम फंड रेज़ की तरफ भी जाएंगे, अराउंड INR 400 करोड़ का। तो वो इस साल में प्लान है या कब है?
हां, उसका वो अंडर प्रोसेस है और हमारी बात चल रही है। जैसे ही कंप्लीट होता है, आपको बिल्कुल इंटिमेट करेंगे।
ओके। और सर, दूसरा पूछना था जो EV मोबिलिटी है, उसमें इस साल में कैसा रेवेन्यू देखने मिलेगा?
EV में, हाँ, EV में हम लोग अच्छी पोजीशन पे हैं। हमने कुछ स्टार्ट किए हैं प्रोडक्शन भी और अच्छे नंबर्स भी इस क्वार्टर में। आप नेक्स्ट क्वार्टर में आप देखेंगे, उसमें कुछ अच्छे नंबर्स स्टार्ट होंगे क्योंकि अब वो अभी तक तो पूरा already picks उसके सिस्टम चल रहे थे, approval पे चल रहे थे। हाँ, अब हमने उसके slowly slowly प्रोडक्शन उसका चालू किया है और अगले क्वार्टर से उसमें अब growth आने लगेगी। अगले क्वार्टर से हम आपको उसका अलग से growth का plan भी बताना चालू करेंगे।
ठीक है, ठीक है। शुक्रिया, सर।
धन्यवाद, कृष्ण।
थैंक यू। नेक्स्ट क्वेश्चन कम्स फ्रॉम सोमिल जैन फ्रॉम लकी इन्वेस्टमेंट्स। प्लीज गो अहेड।
हेलो, सर। दो प्रश्न। एक, महाराष्ट्र स्कीम से जो अपनी ऑर्डर बुक थी और कंपोनेंट सी फ्रॉम अजमेर, वो दोनों फ्लैट है क्वार्टर ऑन क्वार्टर। तो उस पे कुछ बात कर सकते हैं?
हां, महाराष्ट्र में तो हम लोग कर रहे हैं, बराबर अच्छी प्रोग्रेस पर काम कर रहे हैं और बढ़िया अच्छे तरीके से चल रहा है। अजमेर में स्लो है क्योंकि वो पायलट प्रोजेक्ट है, उसमें थोड़ी धीमी गति का समाचार है क्योंकि उसमें हम लोग स्टेप बाई स्टेप आगे बढ़ रहे हैं डिपार्टमेंट के साथ मिलकर।
ओके। तो ये दोनों ऑर्डर बुक्स कब तक एग्जीक्यूट हो जाएंगे और इनकमिंग कंपोनेंट सी और महाराष्ट्र स्कीम से आप कितना ऑर्डर एक्सपेक्ट करते हैं नेक्स्ट वन टू क्वार्टर्स में?
तो क्वार्टर ऑन क्वार्टर तो ठीक है, कर ही रहे हैं। मैंने जैसा आपको बताया कि हम सालाना ₹3,000 करोड़ का काम करेंगे, उसमें ये भी सब कवर है।
ओके। मतलब आप कुछ स्पेसिफिक बता सकते हैं महाराष्ट्र और कंपोनेंट सी के बारे में या फिर?
महाराष्ट्र में भी बहुत अच्छे तरीके से काम कर रहा है और कंपोनेंट सी चूंकि प्रोजेक्ट प्रोडक्ट अपना प्रोडक्ट वो जो है, वो पायलट प्रोजेक्ट है, तो उसमें थोड़ा स्टेप बाय स्टेप बढ़ना हम पसंद करेंगे।
ओके, ओके। और सर, जो अभी करंट रिसीवेबल्स की रन रेट है, वो हम नेक्स्ट ईयर भी यही एक्सपेक्ट करते हैं रिसीवेबल्स की रन रेट?
हां जी, लगभग सेम रेट पर रहेगा। बल्कि इसको हम रिड्यूस करने के लिए हमारे जो इंटरनल टारगेट है, वो 120 डेज है। अभी ये हम 178 से करीब 152 पे ले आए हैं और आगे जो हमको दिखता है, ये करीब 120 के आसपास हम आराम से ला सकते हैं। हिस्टोरिकल ट्रेंड भी वैसा ही रहा है हमारा।
ओके, ओके। दैट्स इट, सर। थैंक यू सो मच।
धन्यवाद।
Thank you. Next question comes from the line of Rohit Singh from Invest Analytics Advisory LLP. Please go ahead.
हैलो, एंड ऑडिबल?
हाँ, हाँ।
कांग्रेस फॉर गुड नंबर्स, सर। सर, लास्ट क्वार्टर में हम बात कर रहे थे मिनिमम ग्रोथ ऑफ 25% इन सेल्स एंड लास्ट टू लास्ट क्वार्टर वी वर टॉकिंग अबाउट इन द रेंज ऑफ 25 टू 30%। बट सडनली, सर, इस क्वार्टर में हम बात कर रहे हैं INR 3000 करोड़ के सेल्स के टारगेट की, व्हिच इज ऑलमोस्ट 20% द ग्रोथ दैट वी आर टारगेटिंग फॉर नेक्स्ट ईयर। तो सर, ये चेंज क्यों हुआ है?
नहीं, चेंज नहीं हुआ है। हम ये आपको मिनिमम दे रहे हैं जो सर ने आपको इन टर्म्स ऑफ रेवेन्यू बात की है ना, वो मिनिमम टारगेट दिया है ₹3,000 करोड़ का। तो उसमें कोई चेंज नहीं हुआ है। कंपनी की फिलॉसफी सेम है, काम भी सेम ही है।
और सर, ऑर्डर बुक साइड के ऊपर, लाइक लास्ट क्वार्टर में आपने मेंशन किया था कि हमारे को सप्लाई चेन में इश्यूज हैं। अदरवाइज, ऑर्डर्स तो हमारे पास कंटीन्यूअसली आ ही रहे हैं। हम आज चाहे तो आज भी ऑर्डर गवर्नमेंट से ले सकते हैं। तो सर, ऑर्डर्स में इतना डिले क्यों हो रहा है? बिकॉज़ लास्ट फोन कॉल से लेके अब तक हमने कोई भी मेजर ऑर्डर रिसीव नहीं किया है, जो कि नेक्स्ट ईयर में हमें कॉन्फिडेंस दे सकती है कि हम, लाइक यू आर सेइंग, कि 20% मिनिमम नंबर हम अचीव करेंगे। तो वो ऑर्डर हमें रिसीव क्यों नहीं हुआ है, सर? और क्या कुछ ऐसा हो रहा है, सर, कि कुशन डी से अब जो है, ऑर्डर स्लो होने लग गए हैं एंड वी आर लुकिंग मोर टुवर्ड्स द कुशन सी?
नहीं, नहीं, कुछ मैं आपको क्लियर करना चाहूंगा। इसमें INR 1,650 करोड़ की ऑर्डर बुक ऑलरेडी मेरे पास छह महीने की है। अभी, अभी से ऑर्डर ले लूंगा तो कैसे काम चलेगा? अगले और INR 500 करोड़ एक्सपोर्ट के हैं, तो 21 महीने की ऑलरेडी मेरे पास बुकिंग है। INR 2,100 करोड़ की ऑलरेडी बुक है। आज अगर मैंने कोई बड़े ऑर्डर ले लिए, तो फिर मुझे सप्लाई भी उसको टाइमली करना है ना? नहीं तो अदरवाइज पेनल्टी क्लास में आऊंगा ना मैं?
सर, ₹2100 करोड़ क्या है? ये आप छह महीने में एग्जीक्यूट कर देंगे पूरा?
इसी वही तो कहना चाह रहा हूं ना मैं आपको कि ₹2100 करोड़ के ऑलरेडी ऑर्डर बुक है, तो और नए ऑर्डर लेके क्या करेंगे हम? आप ये बताइए ना।
आएंगे तो बिल्कुल लेंगे।
आएंगे, बिल्कुल लेंगे और आपको बताएंगे भी सही और इन्फॉर्म भी करेंगे। अभी हमारा इंटरनल, जो जो हमारा इंटरनल कंपनी का जो टारगेट है, वो मैंने आपको बताया कि हम लोग ₹3,000 करोड़ एक साल में करेंगे, 24% EBITDA पे काम करेंगे और ऑलरेडी ₹1,650 करोड़ की ऑर्डर बुक है, ₹500 करोड़ की एक्सपोर्ट की ऑर्डर बुक है। तो ये तकरीबन ₹2,100 करोड़ का ऑलरेडी ऑर्डर बुक है और इसके हिसाब से आगे हम और काम करेंगे। उसी लिए एक्सपांशन भी लेके आए हैं, धीरे-धीरे हम बढ़ाएंगे भी सही इसको।
समझ गया, सर। और सर, EV साइड के ऊपर आपने बोला कि इस क्वार्टर के नंबर दिखना स्टार्ट होंगे, तो उसका क्या कंट्रिब्यूशन रहेगा, सर, इस साल?
हां, वो सब मैं अगले क्वार्टर में आपसे बात करूंगा। ईवी की शक्ति ईवी के लिए मैं अलग से एक स्लाइड बना के लाऊंगा और उस पे आपसे बात करूंगा कि अब ये ये हमने इस इस कंपनी के साथ टाई अप हो गया, सेल हो गया और सेल स्टार्ट हो गया है।
समझ गया, सर। ठीक है, सर। ऑल द बेस्ट फॉर द फ्यूचर। थैंक यू।
थैंक यू, थैंक यू वेरी मच, रोहित।
Thank you. The next question comes from the line of Nikhil Abhyankar from UTI Mutual Funds. Please go ahead.
हाय, सर। थैंक यू, थैंक्स अ लॉट। सर, जस्ट वांटेड सम क्लेरिफिकेशन। यू मेंशन दैट यू हैव सोल्ड 71,500 कुसुम पंप्स डायरेक्टली। इज इट डायरेक्ट प्लस इनडायरेक्ट?
यह डायरेक्ट ओनली है।
यह direct है। और कितना indirect pumps होगा?
नहीं। Actually, हम लोग वही अभी OEM हमने इसमें बंद कर दिया है। हम OEM को supply भी कर रहे हैं, हम खुद ही कर रहे हैं ना?
खुद ही कर रहे हैं। तो, एक पंप भी आप बाहर नहीं बेच रहे हो?
राइट।
राइट। और सुमन जी, आपने मतलब रेवेन्यू बताया एक्सपोर्ट्स का अराउंड हाउ मच? INR 125 करोड़ इन Q4। और सेगमेंटल में अगर देखेंगे तो साल भर का INR 89 करोड़ आ रहा है इन कंसोलिडेटेड। तो, ये मतलब व्हाट एम आई मिसिंग हियर?
नहीं, नहीं। टोटल आप ₹437 करोड़ एक्सपोर्ट है अपना, उसमें से इस क्वार्टर का जो है, वो करीब है ₹125 करोड़।
नहीं, सर। ये सेगमेंटल, इसमें ओवरसीज सेगमेंटल रेवेन्यू में हमारा INR 83 करोड़ ही दिख रहा है रेवेन्यू। तो, वो डिफरेंस क्यों हुआ इतना बड़ा?
कौन सा स्लाइड आप रेफर कर रहे हैं?
सर, मैं रिजल्ट डॉक्यूमेंट देख रहा हूं। सेगमेंटल आपने जो दिया है ना, सेगमेंटल इंफॉर्मेशन।
नहीं, सेम ही आ रहा है।
इंडिया रेवेन्यू और साल भर का रेवेन्यू यहां पे कंसोल में ओवरसीज में ₹83 करोड़।
जस्ट एक सेकंड। हाँ, निखिल, आप जो है ना, इसके लिए आपको अलग से रिप्लाई करते हैं। ईमेल पे आप भेज दो, अलग से कर दूंगा। कुछ कंफ्यूजन है आपको, तो उसको क्लियर कर देंगे।
ठीक है, सर। धन्यवाद।
नहीं, मैं बता देता हूं, सर। इसको ₹83 करोड़ जो आप देख रहे हैं, वो मेरी दो सब्सिडियरी का रेवेन्यू ओनली। FGD एंड USA। निखिल, ये मैसेज आपके लिए था, जो आप देख रहे हो, वो सिर्फ दो सब्सिडियरी का देख रहे हो। FGD एंड USA।
ओके। सो, इसके अलावा भी मतलब इंडिया से भी जो बन के जाते हैं?
हां, वो इंडिया से जो डायरेक्ट किया है, वो भी पूरा आता है ₹125 में फॉर द क्वार्टर।
ओके, ठीक है, सर। थैंक यू।
थैंक यू। नेक्स्ट क्वेश्चन कम्स फ्रॉम दीपक बरसानी फ्रॉम स्वान इन्वेस्टमेंट्स। प्लीज गो अहेड।
हेलो, सर। कांग्रेचुलेशन फॉर गुड सेट ऑफ नंबर्स। सर, मुझे ये समझना था, आपने प्रेजेंटेशन में मेंशन किया है कि हम लोग अभी एक्टिवली बाकी स्टेट में भी पार्टिसिपेट कर रहे हैं, जैसे हमने मेंशन किया है एमटीए पंजाब में। तो उस पे, उसमें अगर आप थोड़ा बता पाएंगे कि वहां पे अभी कैसे टेंडरिंग हो रहा है और कितनी बड़ी अपॉर्चुनिटी लग रही है, या वहां पे हम लोग कैसे बिड देख रहे हैं नेक्स्ट तीन या छह या 12 महीने में, तो दैट वुड बी रियली हेल्पफुल।
ओके, मैं फिर से बोलता हूं। हमने अपने आने वाले समय में INR 3,000 करोड़ का जो टारगेट रखा है, वो टारगेट इन सभी स्टेट के बिजनेस को देखते हुए रखा है। और स्टेट वाइज अलग से जो प्लानिंग की है, वो भी हमने की हुई है। हम महाराष्ट्र से भी लाएंगे, हम राजस्थान से भी लाएंगे, हम हरियाणा से भी लाएंगे, हम यूपी से भी लाएंगे, और अभी-अभी पंजाब से भी ऑर्डर मिला। और किसी स्टेट के ऑर्डर जैसे ही मिलेंगे, हम विदिन 10 आवर्स आपको अपडेट करेंगे।
हां, सर। लेकिन स्पेसिफिकली अगर एमपी से अगर आप कुछ हाईलाइट कर पाएंगे, तो वहां पे कितनी बड़ी अपॉर्चुनिटी आ सकती है हमारे लिए?
बिल्कुल, जैसे ही आएगी, हम बिल्कुल आपको 12 घंटे के अंदर इन्फॉर्म करेंगे।
और सर, दूसरी चीज, फ्रॉम द पेमेंट टर्म्स, अगर आप कुछ हाईलाइट कर पाएंगे, स्पेसिफिकली रिलेटेड टू द महाराष्ट्र सेट, आरवी सिंह, एनी पेमेंट डिलेज या उनके सब कुछ टाइम पे आ रहे हैं हमारे पास?
टोटल, टोटल आप देख रहे हो कि हमने इतना बढ़िया काम किया है। 178 दिन से हम 152 दिन पे आ चुके हैं, तो ये हमारी टीम के लिए बहुत ही एप्रिसिएशन, एप्रिसिएशन करने वाली बात होगी। और अगला टारगेट भी हम 120 दिन रख रहे हैं। और बढ़ते रेवेन्यू में ये किया है हमने।
ओके, ओके।
धन्यवाद, धन्यवाद।
Thank you. Next question comes from Mahendra Kumar from MK Security Family Office. Please go ahead.
हाँ, मैडम।
मिस्टर महेंद्र कुमार, योर लाइन इज अनम्यूटेड। प्लीज प्रोसीड विथ योर क्वेश्चन। एज देयर इज नो रिस्पांस फ्रॉम द लाइन ऑफ द करंट पार्टिसिपेंट, वी विल मूव ऑन टू द नेक्स्ट क्वेश्चन। द नेक्स्ट क्वेश्चन कम्स फ्रॉम द लाइन ऑफ वरुण फ्रॉम इक्विटी कैपिटल। प्लीज गो अहेड।
हेलो, हाय सर। कांग्रेचुलेशंस फॉर गुड सेट ऑफ नंबर्स। कपल ऑफ क्वेश्चंस। सर, पहले तो ये इंस्टॉलेशन लास्ट थ्री क्वार्टर्स से हैज़ बीन अराउंड 18,000, 19,000 पम्प्स। हैज़ देयर बीन एनी एग्जीक्यूशन चैलेंजेस? और आप इस पे क्या कहना चाहोगे? सेकंडली, मार्केट शेयर इज आल्सो सीम टू रिड्यूस अक्रॉस द ओवरऑल ऑर्डर्स। इट्स अराउंड 15% इन वर्सेस 17% इन Q3। तो ये डिक्लाइन दिख रहा है मार्केट शेयर में। एनी रीजन कि कॉम्पिटिटिव प्रेशर है या व्हाट डू यू वांट टू से ऑन दैट?
जी हाँ, सर। आपका पहला प्रश्न तो प्रतिस्पर्धा वाली जो आप बात कर रहे हैं कि मार्केट शेयर हमारा कम हो रहा है, मैंने आपको पहले भी बताया कि हम उन राज्यों में काम करना पसंद करेंगे जहाँ पर हमको मार्जिन में सपोर्ट मिले। उन SKU में काम करना पसंद करेंगे। SKU से मतलब मेरा है कि जिस प्रोडक्ट में और जिस SKU में हमको जिसमें प्रॉफिट मार्जिन ज्यादा होगा, उसमें हम काम करते हैं। तो कहने का मतलब यह है, वरुण, कि हम वो उन्हीं राज्यों में काम करेंगे जहाँ पर हमको पैसा टाइमली डिलीवरी होते हुए दिखेगा। हम उसी प्रोडक्ट में काम करेंगे, उसी SKU में काम करेंगे, जिसमें हमको मार्जिन की संभावना होगी। हम मार्केट शेयर के प्रतिशत वाली जो आपकी बात है कि आप प्रतिशत अपना धीरे-धीरे कम हो रहा है, उसको बोलने में मैं ये बोलूंगा कि ये बहुत बड़ा मार्केट अपॉर्चुनिटी है। हम और भी हमारे प्रतिस्पर्धियों का स्वागत करेंगे। और भी लोग अगर आना चाहते हैं इसमें, तो आएं क्योंकि हम अकेले 45 करोड़ पंप का सप्लाई नहीं कर सकते हैं। तो हम चाहते हैं कि बड़े प्लेयर्स आएं, उसमें जो बड़े मैन्युफैक्चरर्स हैं, वो भी आएं। उनके साथ मिलकर हम हिंदुस्तान को अच्छे तरीके से हमारे जो सोलर पंप हैं, उसको सर्व करें। तो हम चाहते हैं कि हम लीडर भी बने रहें इस चीज में और हम चाहते हैं कि एक मार्जिन भी हमारा मेंटेन रहे। लेकिन हम ये कतई नहीं चाहेंगे कि हम नंबर ऑफ नंबर के पीछे भागें और अपनी बेनिफिट में प्रॉफिट कम दिखाएं या कम कर पाएं।
आपने मेंशन किया कोई जहां पे पैसा मिल रहा है, तो कोई स्टेट से आपको कोई इश्यू दिख रहा है?
अभी फिलहाल जहां पर हम काम कर रहे हैं, हम जहां पर अभी काम कर रहे हैं, वहां पर हमको पैसा मिल रहा है, इसीलिए हम काम कर रहे हैं।
इसलिए डेटा डे भी हमारे डाउन हुए हैं।
इसीलिए डेटा डाउन हुए हैं, ना?
राइट। और ये इंस्टॉलेशन पे 18,000 पंप।
इंस्टॉलेशन पे कोई चैलेंज नहीं है। इंस्टॉलेशन पे तो हमारे पास बहुत ही अच्छे तरीके से पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में हमने मोबाइल एप्स डेवलप की हुई है और हमारे पास SAP भी है। Salesforce नाम का अभी-अभी हमने एक सॉफ्टवेयर भी purchase किया है। बहुत अच्छे तरीके से हम हमारी पूरी स्कीम को execute कर पा रहे हैं और उसमें कोई चैलेंज हमको उसमें नहीं लगता है।
तो इसमें ग्रोथ दिखना चाहिए इनकमिंग क्वार्टर्स में। ये जो क्वार्टरली एंडेड है।
बिल्कुल, बिल्कुल। ₹3,000 इनकमिंग के साथ ही है, ना, ब्रदर? ₹3,000 का जो टारगेट है। सर, आपको बार-बार सर वो यही बोल रहे हैं कि आप इसको नंबर समझिए। हम जो है रेवेन्यू पर ही कंसंट्रेट कर रहे हैं।
और ये जो लास्ट क्वेश्चन, ये जो आपका CAPEX का स्टेटस था, वो delay हो रहा है। Overall जो doubling capacity double करने का plan था, तो when will that start? क्योंकि already काफी delay हो चुका है।
नहीं, नहीं, सर, उसमें कोई मेजर डिले नहीं हुआ है। आपको जैसे सर ने ऑलरेडी बताया हुआ है कि VFD की कैपेसिटी हम ऑलरेडी इंस्टॉल कर चुके हैं। स्ट्रक्चर की कैपेसिटी भी ऑलमोस्ट इंस्टॉल हो चुकी है। रही बात पंप एंड मोटर्स की, तो वो भी जो हमारा टारगेट था, वो हमने ऑलरेडी हर क्वार्टर में मॉनिटरिंग रिपोर्ट यहां पे हम पब्लिश भी करते हैं। आप देखेंगे तो उसमें कोई मेजर डिले नहीं है।
नहीं, वो आपने यूटिलाइजेशन रिपोर्ट में दिया है ना कि ऑलरेडी जो जून 2024 में होने वाला था, वो अभी तक विल हैपन नाउ इन मे।
आप देखें तो कंप्लीशन डेट जो मार्च 26 था, उसको हमने जून 26 के लिए किया है। ज्यादा कोई डिले है ही नहीं। उसको डिले भी नहीं बोलते हैं। तीन महीने का डिले नहीं होता, सर।
ओके, ठीक है, सर। गेट बैक इन द क्यू। थैंक यू।
थैंक यू। नेक्स्ट क्वेश्चन कम्स फ्रॉम प्रतीक बंदारी फ्रॉम आर्ट वेंचर्स। प्लीज गो अहेड। सर, गोइंग फॉरवर्ड, हमारा डोमेस्टिक टू एक्सपोर्ट का क्या रेवेन्यू मिक्स रहेगा? हेलो।
हाँ, अभी मैंने बताया ना इसके पहले वाली कॉल में कि हम लोग जो ₹3,000 करोड़ है, उसमें ₹500 करोड़ जो है हमारा एक्सपोर्ट से हम लाएंगे। तो जो मिक्स है, वो प्रतिशत में कितना होता है?
करीब 17% रहेगा। करीब लगभग 20% के आसपास हम मेंटेन करते आए हैं। 20% एक्सपोर्ट्स।
हाँ।
और सर, कोई नए एरियाज देख रहे हैं एक्सपोर्ट मार्केट्स में?
हां, हम तो हमारी जो सेल्स की टीम है, वो हमेशा विश्व में टूर करती रहती है और हमेशा नए डीलर्स बनाती रहती है।
ओके। और सर, मार्जिन्स में कितना डिफरेंस है एक्सपोर्ट और डोमेस्टिक में?
10% का हमने हमेशा गाइडलाइन दिया है कि 10% का अंतर डोमेस्टिक की तुलना में रहता ही है।
ओके, ओके, सर। थैंक यू।
थैंक यू। नेक्स्ट क्वेश्चन कम्स फ्रॉम अमित कुमार फ्रॉम डेटामेंट इन्वेस्टमेंट्स। प्लीज गो अहेड।
हाँ, हाय। थैंक यू सो मच फॉर द अपॉर्चुनिटी, सर। आप मुझे सुन सकते हैं?
हां, जी। हां, अमित, बोलिए।
हां, ओके। थैंक यू सो मच, सर। सर, ये हमारा जो एक्सपोर्ट है, ये पिछले साल फिस्कल 25 में जो INR 2,500 करोड़ का रेवेन्यू था, उसमें कितना होगा?
437 करोड़, सर।
437। ओके, थैंक यू सो मच।
धन्यवाद।
Thank you. Next question comes from Mohit Jain from M Capital. Please go ahead.
सर, माय क्वेश्चन वाज़, अपना जो स्टेट वाइज़ ब्रेकअप है, उसमें प्रेज़ेंटेशन में ऐसा आया है कि वी हैव नॉट बीन एबल टू यूपी में अपना एग्ज़ीक्यूशन बहुत कम हुआ है या फिर बहुत स्लो है। और महाराष्ट्र ऐसा लग रहा है कि हम लोगों ने सिर्फ महाराष्ट्र के स्टेट में एग्ज़ीक्यूशन ज्यादा किया है। तो उस पे थोड़ा आप गाइडेंस दे पाएंगे?
Actually, महाराष्ट्र में orders भी बड़े थे, आपने देखा होगा। तो इसलिए वहां पे execution, but obvious सी बात है कि वहां पे ज्यादा ही होगा। और जहां पे order size थोड़ा छोटा रहेगा, वहां पे execution भी उसी size में जाएगा।
सर, यूपी के ऑर्डर तो जो आए थे, वो दो क्वार्टर से अपना एग्जीक्यूशन रफली हुआ है। बहुत कम एग्जीक्यूशन हो रहा है। तो वहां पे कोई स्टेट में इश्यू हो रहा है एग्जीक्यूशन करने के लिए?
नहीं, नहीं, कोई इश्यू नहीं है। हम ही स्लो हैं। हम स्लो हैं यूपी को लेकर। अभी वहाँ पर मैटेरियल भी हमने थोड़ा मूव किया है और हम खुद ही उसको लेकर स्लो हैं। उनके यहाँ क्लैरिटी आनी है अभी कि वो 75% और 90% सब्सिडी पर कुछ कर रहे हैं। तो उसकी क्लैरिटी जैसे ही आएगी, हम उसकी स्पीड में बिल्कुल बढ़ाएंगे। हम तो हर तरफ वॉच करके आगे बढ़ते हैं, कदम बाई कदम।
ओके। तो ये जून क्वार्टर में भी UP के स्टेट से तो स्लो ही रहेगा और मतलब वहां पे एग्जीक्यूशन बहुत नहीं रहेगा। तो महाराष्ट्र में अपना महाराष्ट्र में जो इस क्वार्टर में UP का भी अच्छे से हो जाना चाहिए। अच्छा। और महाराष्ट्र में जो अपने वो लेटर ऑफ इंटेंट जो इंपैनलमेंट हुआ था 25,000 पंप का, तो उसमें से कुछ ऑर्डर एग्जीक्यूशन का पॉसिबिलिटी है?
उसमें मैं आपको बताऊं, मुझे बड़ी खुशी है ये बात पूछते बताते हुए आपको कि आपने अच्छा हुआ ये प्रश्न पूछा। हमारे सारे निवेशकों को ये बात मालूम होनी चाहिए कि शक्ति पंप्स की ब्रांडिंग की इतनी बढ़िया स्थिति है आज की तारीख में कि 25,000 में से 15,000 पंप का पोर्टल महाराष्ट्र सरकार ने खोला और खोलने के 3 घंटे के अंदर पोर्टल भर चुका था। मतलब हमारे ग्राहक हमारे लिए इंतजार कर रहे थे, जो 3 घंटे में हम लोग उसको हासिल कर पाए। हमारी प्रतिस्पर्धा 3 महीने में भी नहीं कर पाई। तो ये मुझे बताते हुए बड़ी खुशी है क्योंकि ये प्रश्न आपने पूछा, इससे आपको स्पष्टता और सारे लोगों को स्पष्टता हो जाएगी, नहीं तो छूट जाता है।
ओके। तो उसका एग्जीक्यूशन अपना चालू हो गया?
हाँ, हाँ, हाँ, चल रहा है।
ओके, थैंक यू सो मच, सर। दैट्स ऑल्सो माय थैंक यू।
थैंक यू। नेक्स्ट क्वेश्चन कम्स फ्रॉम विवेक गौतम फ्रॉम जीएस इन्वेस्टमेंट। प्लीज गो अहेड।
या, इज़ इट एम आई ऑडिबल?
हाँ, सर।
यस, विवेक। हां, सर, ये ऐसा था कि हमारा सोलर सेल का प्लान था, पर अब सोलर सेल की कैपेसिटी इंडिया में काफी ज्यादा आ रही है। तो would we still like to go in for this heavy capacity thing and loading our ROE, ROC?
और या हम अभी वेट करेंगे, फिर आगे चलके देखेंगे सोलर सेल का। सर, विवेक, ऐसा है ना, अभी भी हमारा ऐसा मानना है कि जितनी कैपेसिटी इंडिया में आई है, उससे ज्यादा रिक्वायरमेंट सोलर ग्रह में, सूर्य ग्रह में और कुसुम में और इंडिया की रिक्वायरमेंट उससे ज्यादा है। अभी कैपेसिटी कम आई है, इसलिए हम स्टार्टिंग में अभी 2 गीगा का प्लान लेके चल रहे हैं। और हमारा खुद का कंजमशन, अभी आप देख रहे हो कि ₹3,000 करोड़ हमारा, हमने अगर प्लान किया है, तो हमको खुद को ₹1,500 करोड़ के आसपास या ₹1,200, ₹1,400 करोड़ के आसपास हमको खुद को ही सोलर सेल लगने वाले हैं। तो आने वाले समय में जब कभी सोलर मैन्युफैक्चरर हमको सोलर सेल देने में देरी करेंगे, तो हम अपने आप में आत्मनिर्भर रहना चाहते हैं। हम इसीलिए ये यूनिट लगा रहे हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि हमारी डिपेंडेंसी हमारे जो सोलर मैन्युफैक्चरर पे ना हो। और हमारी रिक्वायरमेंट तो आने वाले समय में डे बाय डे बढ़ने वाली है। अगर आप 5 साल के बाद या 4 साल के बाद देखें, तो हिंदुस्तान में तो सोलर सेल की रिक्वायरमेंट बहुत ज्यादा बढ़ेगी। इसलिए हमने सोच के ये प्लान लगाया है। और अभी आप देखेंगे कि इसमें जो मार्जिन भी देख रहे हैं कि जो DCR सेल में जो मार्जिन है, आज की तारीख में जो प्राइस के सोलर सेल हमको अवेलेबल है, वो सेल में हमारे जो वेंडर्स हैं, जिनसे हम परचेस कर रहे हैं, वो उनके साथ क्योंकि डिमांड सप्लाई का मैटर है, इसलिए प्राइस का भी मैटर है। जो सोलर चाइना, सोलर पैनल, सोलर सेल चाइना से उपलब्ध है, वो हम यहां पर 30% से 40% प्राइस ज्यादा परचेस कर रहे हैं। अभी 30% मिनिमम से ज्यादा परचेस कर रहे हैं। तो ये भी एक इशू है। तो हमारा ऐसा मानना है कि हम अगर 2 गीगा का एक प्लान लगाएंगे, तो विवेक, इसमें जरूर है कि हम अपने एक तो कॉन्फिडेंट होंगे कि हम टाइमली सप्लाई कर पाए कुसुम को लेके, क्योंकि हमारा हैवी इन्वेस्टमेंट है। हम 10 लाख पंप की कैपेसिटी पे पहुंच जाएंगे। और 10 लाख पंप की कैपेसिटी पे अगर पहुंचेंगे, तो हमारी सोलर की रिक्वायरमेंट 10 गीगा होगी। तो हम तो चाहते हैं कि देश में और भी डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरर्स आएं आगे और वो अपना सोलर प्लांट लगाएं। हम तो सिर्फ अपनी थोड़ी सी कॉन्फिडेंस लेवल ऊपर रखने के लिए हम अपना ये प्लांट लगा रहे हैं, जो सपोर्ट करेगा हमारे हमको। इसलिए हम लगा रहे हैं। पहले जो आप बोल रहे थे कि थोड़ा सोलर सेल की शॉर्टेज वगैरह है, तो सिचुएशन हैज़ इंप्रूव्ड अ लॉट। पहले जैसा वो क्रिटिकलिटी नहीं है, जिसकी वजह से अब ऑर्डर आपको डिफ्यूज करना पड़ रहा था। आपको विवेक, इसकी इसके बारे में कौन रिप्लाई कर सकता है कि सोलर सेल की शॉर्टेज है या नहीं है?
तो आपको ये जानकर खुशी होगी कि देश के सबसे बड़े डोमेस्टिक कुसुम के परचेसर हम हैं। और अभी भी हमको टाइमली सप्लाई नहीं मिल रही है, इसलिए हम स्टेप बाई स्टेप आगे बढ़ रहे हैं। आज भी हम, हमने जिन लोगों से एग्रीमेंट किया है, वो क्वांटिटी एक साल में हमको उतनी मिलती दिख रही है, उससे ज्यादा मिलती है। अभी आज की तारीख में हमको विवेक दिख नहीं रही है। जैसे-जैसे इसमें आगे और डेवलपमेंट होंगे, आपको बताएंगे। सर, दूसरी बात तो ये सर ये कुसुम 2.0 की भी कुछ बात हो रही है। गवर्नमेंट का फोकस जो है, बेसिकली क्रूड का रिप्लेसमेंट सोलर पावर से और ग्रिड में ग्रिड फैसिलिटी सेटअप करने में जो खर्चा होता है, वो काफी एक्सपेंसिव पड़ता है। तो कुछ गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की तरफ से भी कुसुम में आगे कुछ बड़ा प्लान किया जा रहा है। सर, मैं तो चाहता हूं, मैं पिछले भी कालों में अपने इन्वेस्टर को बता चुका हूं, विवेक, कि अगर हम ये सब्सिडी बिजनेस बंद हो जाए, तो हम अच्छे से और बड़ा बिजनेस करेंगे। क्योंकि देश में सोलर पंप की रिक्वायरमेंट है और देश में पंप चाहिए। देश में किसानों ने सोलर पंप से खेती होते हुए देख लिया है। अब उनका कॉन्फिडेंस लेवल भी आ गया है। महाराष्ट्र में, आपने राजस्थान में और बहुत सारे स्टेट में 40% फार्मर शेयर खुद अपना इन्वेस्टमेंट करके ही उसमें पंप खरीद रहा है। तो अब मुझे नहीं लगता है कि आने वाले समय में सरकार के ऊपर इतनी डिपेंडेंसी होने वाली है। कैश मार्केट भी खुल चुका है। अब सर, ये लाडली बहन और लड़की बहन योजना की वजह से तो हमारा पेमेंट थोड़ा डिले हो रहा है। डिफरेंट स्टेट गवर्नमेंट का पैसा काफी वहां पे जा रहा है। तो उसकी वजह से थोड़ा रिसीवेबल्स का एक इशू आ सकता है। क्या अगर लाडली का, अगर इफेक्ट आता, तो हम 178 से 152 दिन में डेटर कैसे ला पाते?
ब्रदर, ठीक कह रहे हैं सर। और एक्सपोर्ट्स में क्या कैसा अपॉर्चुनिटी साइज़ लग रहा है? हमारा युगांडा के अलावा और किसी कंट्री, बांग्लादेश में तो सेटबैक मिल गया हमारे को थोड़ा सा और नई गवर्नमेंट चेंज होने की वजह से। नहीं, ठीक है। बांग्लादेश में, बांग्लादेश एक अपना बहुत छोटा देश है। वर्ल्ड में सभी जगह हम सोलर को लेकर काम कर रहे हैं। और भी आगे हमारे जो प्लान है, वो हम बिल्कुल आपको बताएंगे। जैसे ही कुछ कंफर्मेशन आती है, जरूर हम बताएंगे। और एक्सपोर्ट में तो हमने आपको अभी बताया है कि INR 500 करोड़ का काम हम एक्सपोर्ट में करेंगे। ओके सर, थैंक यू सर। थैंक यू वेरी मच सर। थैंक यू। थैंक यू। नेक्स्ट क्वेश्चन कम्स फ्रॉम चंदन कुमार, रिटेल इन्वेस्टर। प्लीज़ गो अहेड। नमस्ते सर, एम आई ऑडिबल?
हां, चंदन बोलिए। हां सर, बहुत अच्छा नंबर्स के लिए सर, धन्यवाद आपको। मैं सर ये जानना चाहता हूं, सर, एक उड़ीसा में एक टेंडर हुआ है। सर, उसमें मैंने देखा है कि शक्ति पंप इंपैनल्ड है, बट PTC में हमने कभी उड़ीसा के बारे में कोई जिक्र नहीं किया है। सर, तो क्या वो हम लोग उसको मान भी सकते हैं कि वो हमको नहीं अलॉट होगा? छोटा है, तो छोटे की डिटेल आपको बताएंगे। क्या अभी छोटा है उड़ीसा में?
अब हम लोग स्टार्ट करने जा रहे हैं और जरूर कुछ वहां से बड़े ऑर्डर्स आएंगे। हम बिल्कुल आपको इन्फॉर्म करेंगे। लेकिन एग्रीमेंट पे तो इन्फॉर्म हम करते नहीं हैं किसी को। हम फाइनल इम्प्लीमेंटेशन में किसी को इन्फॉर्म नहीं करते हैं। इसलिए आपने हमारे PPT में नहीं देखा होगा। जैसे ही वहां से कुछ ऑर्डर बड़े आएंगे, तो जरूर हम बताएंगे आपको। सर, एक और मेरा प्रश्न था सर कि मैं जो समझ पा रहा हूं, अभी सर, कंपोनेंट C बहुत सारे स्टेट में बहुत बड़े नंबर में आ रहा है। सर, तो हम लोग ये क्यों नहीं सोचते हैं कि कुछ ऐसी कंपनी से एग्रीमेंट करें, जिनसे हम उनको पंप सप्लाई करें, कुछ पार्ट वो देकर। क्योंकि सर, कंपोनेंट C मैं देख रहा हूं कि AC में, महाराष्ट्र में बहुत सारा नया-नया टेंडर आ रहा है और उस पे हम लोग थोड़ा कम फोकस कर रहे हैं। सर, तो क्या आपका मतलब आपका भी यही सोच है कि थोड़ा सा इसमें क्लेरिटी मेरे को कंपोनेंट C के बारे में?
सर, चंदन कंपोनेंट सी में थोड़ा अभी कंफ्यूजन है। कंपोनेंट सी में थोड़ा उसको क्लियर करेंगे और जब क्लेरिटी आ जाएगी, तो फिर आप लोगों को भी बताएंगे और उस पर काम भी करेंगे। अभी हम खुद ही उसमें क्लियर नहीं हैं, तो आपको कैसे बताएं उसके बारे में? धन्यवाद सर। थैंक यू चंदन। थैंक यू। नेक्स्ट क्वेश्चन कम्स फ्रॉम जैनम फ्रॉम सॉल्टोरो इन्वेस्टमेंट। प्लीज गो अहेड। हेलो, कांग्रेचुलेशंस ऑन अ वेरी गुड सेट ऑफ नंबर्स। मुझे ये स्लाइड 33 आपका जो है, इन दिस पर्टिकुलर प्रेजेंटेशन अबाउट द रिटेल एंड कैश बिजनेस, सो आई वांटेड टू अंडरस्टैंड वहां पे क्या अपॉर्चुनिटी आपको दिख रही है। इफ यू कुड इलैबोरेट अ बिट। जैनम, एक्चुअली कैसा है ये सर?
हमने जो है ना, अपने एक्सक्लूसिव काउंटर्स बनाना स्टार्ट किए हैं पैन इंडिया में, जिसमें हमको एक अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन अभी ये इनिशियली स्टेज पे है। इसमें बड़े नंबर्स हम अभी कमिट नहीं कर रहे हैं। लेकिन हां, हमने अपना जो सर ने अभी आपको गाइडलाइन दिया था कि हम चाहेंगे कि गवर्नमेंट से ये बिजनेस अगर बंद भी हो जाता है, तो हम रिटेल में करना चाहेंगे। तो उसके लिए हमने पहले से तैयारी स्टार्ट कर दी है और इसमें हमको एक अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है पैन इंडिया में। करीब हम 80 डीलर डिस्ट्रिब्यूटर अपने बना चुके हैं अभी आज की डेट में। ओके। यह बहुत अच्छी बात है। मैं यह भी समझना चाहता था। मुझे लगता है हम लोगों ने डेट का जो लिमिट था, वह 1000 करोड़ से बढ़कर 2000 करोड़ हो गया है। इस पर कुछ समझ चाहिए थी। यदि आप कुछ प्रकाश डाल सकें। दरअसल ऐसा है कि अगर आपको पता हो, तो जो हमारा गवर्नमेंट बिजनेस है, उसमें 3% का हमको गारंटी परफॉर्मेंस गारंटी देना रहता है। तो जैसे-जैसे ये नंबर्स बढ़ेंगे, जैसे अभी इस साल का भी जो सर ने गाइडलाइन दिया, आपको INR 3000 करोड़ का और उसके आगे की जो हमको ग्रोथ दिख रही है, उसके अकॉर्डिंग हमको एक बैंक गारंटी और LC के लिए जितनी भी सोलर पैनल्स हैं, वो सारी LC बेस्ड प्रोक्योर्ड होती हैं। तो इसलिए हमको एक ये मिनिमम वर्किंग कैपिटल के लिए अरेंजमेंट करके रखना पड़ता है। ओके। तो जैसे-जैसे रिस्पॉन्स आएगा, इसलिए हमको वो क्रेडिट लाइन भी उससे बढ़ानी पड़ेगी। बाकी ठीक है। DCR के DCR सेल के जो सप्लायर हैं, उनको एडवांस में LC देनी पड़ती है हमको। तब वो प्रोडक्शन स्टार्ट करते हैं। अच्छा, तो इस तरीके से एडवांस में LC अगर देनी है या एडवांस में LC देने के साथ-साथ में अगर चाइना से सेल भी इंपोर्ट करके लाकर उनको देना है, तो उसमें पैसा तो हमारा ही वर्किंग कैपिटल लगता है। वही कारण है हमारा इन्वेस्टमेंट करके हम INR 1200 करोड़ का जो इन्वेस्टमेंट करके सोलर प्लांट लगा रहे हैं कि अगर हमको LC 120 दिन की खोलनी है और अगर हमको एडवांस में सेल भी खरीदना है, तो कैश भी देना है, बुकिंग भी करनी है, तो हम अपना प्लांट क्यों नहीं स्टार्ट करें?
वर्किंग कैपिटल तो ऑलरेडी हमारी लगी हुई है। नहीं, भाई, एकदम बराबर बात है। I think backward integration for solar plant must be done, it seems, given how the situation is. Congratulations and all the best. Thank you. Thank you. Thank you. Thank you. जैनम। Thank you. Next question comes from the line of Rahul Ranka from Kushal Investments. Please go ahead. Good afternoon sir. Am I audible? Yes. Yes. Sir, I wanted to know, मेरे को ये जानना था कि a year later, one year from now, what can be the order book which we might have?
सर, सर, ऑलरेडी आपको सर ने बताया हुआ है कि इस साल का जो टारगेट है, वो ₹3,000 करोड़ का मिनिमम है और अभी ₹1,650 करोड़ की जो ऑर्डर बुक है, वो ऑलरेडी है। इसके अलावा एक्सपोर्ट का करीब ₹500 करोड़ का एक्सपेक्टेशन है। So, I think there is sufficient order book and there is sufficient number in future. Whatever order we will receive, we will intimate you within 12 hours, as committed by sir. नहीं सर, मुझे थोड़ा ये मतलब समझना था कि हमारा जो आगे का ऑर्डर बुक है, definitely sale ₹3,000 करोड़ का हमारा जो guidance है और margins हैं, वो next one year तक तो समझ में आ गया सर। But after a year, do we have that sufficient अ जहां से हमें और आगे उसका growth मिल सके?
सर, सर, बड़ा अवसर है सोलर का, जैसा सर ने बताया था आपको पहले से ही। तो अभी तो इसमें अभी तो हम कह रहे हैं कि यह शुरू ही हुआ है। अभी तो बहुत बड़ा काम करना बाकी है। 30 लाख पंप का MP सरकार बोल चुकी है, 35 लाख पंप का महाराष्ट्र सरकार बोल चुकी है। अभी इतना ही मार्केट हम कर लें, वो भी बहुत बड़ी बात है। हम, हम क्योंकि पिछले साल और पिछले एक और दो साल, हमारा जो ऑर्डर का ऑर्डर बुक है, वो जो सेल था, उससे दोगुना था। लेकिन इस बार हमारा शायद छह आठ महीने का ही हमारे पास अभी ऑर्डर बुक है। तो वो क्या रिफिल होगा या नहीं होगा, वो सर, वो था मेरा टेंशन। तो सेल, सेल भी तो पुराने सालों में कम था ना?
आप पुराना साल देखोगे तो ₹900 करोड़, ₹1,300 करोड़ और फिर उसके बाद ₹2,500 के मुकाबले, उसके मुकाबले हमारे पास डबल, उसके मुकाबले हमारे पास डबल ऑर्डर, ऑर्डर्स भी थे सर। लेकिन इस बार जैसे हमारा आज भी डबल है ना, भाई, मैं आपको फिर से समझाता हूं, ₹3,000 करोड़ का हमारा टारगेट है और आज की तारीख में ऑर्डर बुक हमारे पास ₹2,100 करोड़ की है। तो आज भी तो डबल है, भाई मेरे। अभी पूरा साल बाकी है, ऑर्डर तो आएंगे ना सर, इनफ्लो तो होगा, ऐसा बता रहे हैं सर। हम क्योंकि मतलब जो पिछले साल है, उसके हिसाब से अभी ₹3,000 का अगर हमारा सेल का टारगेट है, तो जो पहले के ट्रेंड्स थे, उसके हिसाब से बुक ₹5,600 करोड़ की होनी चाहिए थी, जो पहले के लास्ट टू इयर्स के हैं। सर, ओके, होगी, होगी, होगी, अगले सालों में जरूर होगी। ओके सर, थैंक यू सो मच सर। थैंक यू, थैंक यू, थैंक यू, थैंक यू। द नेक्स्ट क्वेश्चन कम्स फ्रॉम द लाइन ऑफ अजय सूर्या फ्रॉम नेवशाई। प्लीज गो अहेड। सर, माय क्वेश्चन इज, सर, जैसे आपने पुराने पिछले पार्टिसिपेंट को भी बताया कि कुसुम का योजना जो है, वो एक्सटेंशन के टुवर्ड्स टॉक हो रहा है। तो सर, वही जानना था कि उसके ऊपर क्या डिस्कशन हो रहा है, कितना बड़ा साइज का कुसुम का नेक्स्ट योजना है, जो वो आएगा और कब तक आने का उसका प्लान है या जो आप लोग का डिस्कशन हो रहा है इंडस्ट्री में, अगर उस पे आप कुछ हाईलाइट कर पाएंगे। क्योंकि इस साल ये वाला, अजय भाई, आपका क्वेश्चन फिर से आप बताइए, क्या बोलना चाहते हो?
सर, जैसे ये वाला जो कुसुम योजना है, वो FY26 में खत्म हो रहा है और उसके आगे आप बोल रहे हो कि ऑलरेडी इंडस्ट्री में डिस्कशन चल रहा है, जिसके अंदर नया कुसुम योजना आने वाला है। तो सर, क्वेश्चन ये है कि जैसे ये वाला कुसुम योजना 14 लाख पंप का था, कंपोनेंट भी, तो आने वाला पंप, आने वाला योजना क्या साइज़ का है, क्या टाइमलाइन में आ सकता है, उसके बारे में अगर कुछ आप हाईलाइट कर पाए। अजय भाई, मैं फिर से कहता हूं कि ये जो कुसुम स्कीम आई हुई है, कुसुम स्कीम चल रही है, उसके लिए अपने देश में टोटल 45 करोड़ पंप की रिक्वायरमेंट है। ये कुसुम सिर्फ पायलट है, ये एक बार फार्मर्स को हम बता पाए, इसको परफॉर्मेंस बता पाए, उनको काम बता पाए और इनिशियल स्टेज पे इन चीजों की प्लानिंग होके चल रही है। और किसी ने ये नहीं कहा कि आने वाले समय में कुसुम बंद हो रही है या कुसुम टू आ रही है या कुसुम थ्री आ रही है। सरकार अपने-अपने स्तर पे सोच रही है, कंपनियां अपने-अपने स्तर पे सोच रही है और ये आगे चलके हमको इसमें आपने देखा हो तो महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री का स्टेटमेंट है कि वो 35 लाख पंप लगाना चाहता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्टेटमेंट है कि वो 30 लाख पंप लगाना चाहता है। तो 30 लाख और 35 लाख पंप की वैल्यू कितनी है, ये तो मुझे कैलकुलेट करनी पड़ेगी कि उस 30 लाख की वैल्यू 65 लाख पंप की वैल्यू कहां जाके खड़ी होगी। हम तो इसलिए बड़ा मार्केट है, आप अपॉर्चुनिटी छोड़ दीजिए, अजय, कि इसमें कोई समस्या है। एवरीथिंग इज़ वेरी गुड और हम स्टेप बाय स्टेप ऊपर आगे आ रहे हैं। आपने देखा होगा लास्ट ईयर का हमारा सेल और इस साल का सेल और आने वाले समय में भी हम हर साल ग्रोथ करते जा रहे हैं। अच्छा, स्टेप बाय स्टेप समझते जा रहे हैं, मार्केट को समझते जा रहे हैं और आगे बढ़ते जा रहे हैं। ओके सर, ऑल द बेस्ट। थैंक यू, अजय। थैंक यू वेरी मच। थैंक यू। लेडीज़ एंड जेंटलमैन, ड्यू टू टाइम कंस्ट्रेंट्स, वी विल टेक दिस एज़ अ लास्ट क्वेश्चन। आई नाउ हैंड द कॉन्फ्रेंस ओवर टू मिस्टर दिनेश पाटीदार फॉर क्लोज़िंग कमेंट्स। थैंक यू वेरी मच। आप सब लोग आए हमारे यहां और इस बारे में आपने सुना और मुझे मैं आपको आपके क्वेश्चनों का आंसर प्रॉपर दे पाया। और फिर भी आपके मन में कोई क्वेश्चन हो तो आप हमारी EY के टीम को लिखें। आप हमसे कांटेक्ट कर सकते हैं, आप EY के बता सकते हैं। हम जरूर आपको आपके जो भी प्रश्न होंगे, उनके उत्तर देने में तत्परता से हम आपको उत्तर देंगे। थैंक यू वेरी मच। वंस अगेन, वेरी गुड। ये अच्छा साल रहा। आने वाले साल में भी हम हमारे इन्वेस्टर्स के लिए अच्छा काम करते रहेंगे। थैंक यू वेरी मच। थैंक यू। थैंक यू। ऑन बिहाफ ऑफ शक्ति पंप लिमिटेड, दैट कंक्लूड्स दिस कॉन्फ्रेंस। थैंक यू फॉर जॉइनिंग अस। यू मे नाउ डिसकनेक्ट।